अचानक महिलाओं के बीच पहुंचे CM साय, पूछा- महतारी वंदन की राशि मिली कि नहीं, मिला ये जवाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा की ओर से लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अभियान में शामिल होकर लाभार्थियों के बीच पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए न्यू राजेन्द्र नगर के दुर्गानगर में पहुंचे। यहां पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी ली।

महिलाओं ने बताया कि एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल स्क्रीन में आए मैसेज को मुख्यमंत्री को दिखाते हुए खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से चर्चा के दौरान उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पक्का घर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

उज्ज्वला गैस योजना से खाना पकाने में मिल रही है सुविधा

महिलाओं ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना से उन्हें खाना पकाने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि शासन की योजनाओं को मिलने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है।

महिलाओं ने कहा कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। लाभार्थी संपर्क अभियान में मुख्यमंत्री ने दुर्गा नगर और आसपास के क्षेत्र की करीब 300 से अधिक महिलाओं से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद भूषण लाल जांगड़े, पूर्व विधायक रामजी भारती, संतोष जैन आदि लोग उपस्थित थे।

अब 100 किमी तक के सभी सीसीटीवी कैमरों के लोकेशन हो जाएंगे ट्रेस

पुलिस विभाग की ओर से अपराधियों को ट्रैक करने तथा अपराध की विवेचना के लिए तेजी से टेक्नालाजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आइओ मितान मोबाइल एप लांच किया। यह विवेचना अधिकारियों के लिए काफी उपयोगी होगा। साथ ही उन्होंने दुर्ग पुलिस रेंज की ओर से तैयार किए गए त्रिनयन एप का भी शुभारंभ किया।

इस त्रिनयन एप के माध्यम से 100 किमी तक के दायरे के सभी सीसीटीवी कैमरे के लोकेशन ट्रेस किए जा सकेंगे। इससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। त्रिनयन एप एक सीसीटीवी की लोकेशन का डेटाबेस है। इस एप के माध्यम पुलिस के जवान सीसीटीवी कैमरा के पास जाकर लोकेशन तथा उसके मालिक की जानकारी त्रिनयन में डाल सकते हैं।

इस तरह जितने भी सीसीटीवी कैमरा किसी एरिया में लगे हैं, सबकी लोकेशन त्रिनयन में एकत्र हो सकेगी और गूगल मैप पर दिखेगी। इसका ट्रायल दुर्ग पुलिस रेंज में कर ली गई है। इसमें 3000 से अधिक सीसीटीवी के लोकेशन को जोड़ा जा चुका है। साथ ही सभी जिलों के थानाें की मैपिंग इसमें कर दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related