कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम 25.50 रुपये तक बढ़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। मार्च की पहली तारीख को ही सरकार की ओर से एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका दिया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा शुक्रवार (1 मार्च) से कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम 25.50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1795 रुपये में मिल रहा है। बता दें, यह दूसरा मौका है जब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले फरवरी में कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम 14 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़े थे।

इस बढ़ोतरी के कारण 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में 25.50 रुपये बढ़कर 1749 रुपये हो गई है। यह पहले 1723.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कीमत 24 रुपये बढ़कर 1911 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1887 रुपये थी। चेन्नई में एलपीजी गैस की कीमत 23.50 रुपये बढ़कर 1960 रुपये हो गई है, यह पहले 1937 रुपये थी। अन्य शहरों जैसे जयपुर में 19 किलो वाल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1818 रुपये हो गई है वहीं, लखनऊ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1909 रुपये में मिलेगा, जो कि पहले 1883 रुपये था। वहीं, आगरा, अहमदाबाद और इंदौर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1843, 1816 और 1901 रुपये हो गई है।

घरेलू सिलेंडर की कीमत जस के तस

14.2 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये, चेन्नई 918.50 रुपये, लखनऊ में 940.50 रुपये, पटना में 1,001 रुपये चल रहा है। आखिरी बार अगस्त 2023 में घेरलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related