बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बैंक मैनजर की बैठक, 100 से अधिक मैनेजर हुए शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन के बैठक हाल में विभिन्न बैंको के मैनेजरों बैठक ली गई । मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बैंक मैनेजरों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग फ़्रॉड ,एटीएम फ्रॉड ,ऑनलाइन ठगी, उठायी गिरी ,बैंक और पुलिस के समन्वय से दूर किया जा सकता है , दोनों ही संस्था का प्रमुख काम आम नागरिको की सेवा और सुरक्षा करना है विगत कुछ वर्षों में ऑनलाइन फ़्रॉड ,एटीएम फ्रॉड ,की घटना के तरीको में बदलाव आया है, जिससे बैंक और पुलिस को अपडेट रहने के साथ साथ आम लोगो और ग्राहकों को जागरूक करने की आवश्यकता है ,

इसी कड़ी में बैंक की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है , बैंक मैनेजर एवम् बैंक कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे बैंक में आने वाले सभी ग्राहकों /नागरिकों को ऑनलाइन फ़्रॉड ,एटीएम फ्रॉड ,उठायी गिरी ,लूट या छीना झपटी से बचने हेतु , पैसा निकालने से लेकर घर ले जाने तक सावधानी बरतने के लिए बताये , तथा बैनर ,पोस्टर के माध्यम से जागरूक करे ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related