कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जताई कड़ी आपत्ति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कर्नाटक से कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. किरण सिंहदेव ने कहा कि अब पता चला कि आज सिद्ध हो गया कि राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. ये उनकी तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा का ही असर है कि कांग्रेस के सांसद दक्षिण भारत को देश से तोड़कर एक अलग राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं.

बता दें कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई और बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोकसभा सांसद डीके सुरेश ने केंद्रीय बजट पेश होने के बाद अपने बयान में कहा था कि हमें अपने राज्य से जीएसटी, सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष करों में हिस्सा मिलना चाहिए. हम दक्षिण भारत के साथ बहुत अन्याय देख रहे हैं, हम अपने हिस्से का पैसा उत्तर भारत में बंटते हुए देख रहे हैं. अगर आज हम इसकी निंदा नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में हमें दक्षिण भारत के लिए एक अलग देश बनाने का प्रस्ताव रखना पड़ेगा.

सिंहदेव ने कहा कांग्रेस सांसद के इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान की भाजपा कड़ी निंदा करती है, और तुरंत ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. क्या डीके सुरेश के देश को तोड़ने वाले बयान की सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा निंदा करेंगे? क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने सांसद डीके सुरेश को इस अक्षम्य अपराध के लिए पार्टी से निष्कासित करने का साहस दिखाएंगे?

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा देश को तोड़ने की मांग कांग्रेस के सांसद ने ऐसे ही नहीं की है. अभी तक न तो सोनिया गाँधी, न राहुल गाँधी, न प्रियंका वाड्रा और न ही कांग्रेस के महासचिव का इस पर बयान आया है. लगता है कि वे डीके सुरेश के इस बयान से सहमत हैं. कांग्रेस हमेशा से देश को जाति, धर्म और क्षेत्र को आपस में लड़ाकर सत्ता की राजनीति करती आई है. कांग्रेस हमेशा से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच जनता को भड़का कर अपनी राजनीति करती आई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related