CG BREAKING: 11 year old child along with parents died in massive fire
कबीरधाम। कवर्धा में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। भीषण आगजनी में मां–पिता सहित 11 साल के बच्चे की मौत हो गयी।घटना कवर्धा के नागाबडरा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब झोपड़ी में भीषण आग लग गयी।घटना में 11 साल के बच्चे सहित मां और पिता तीनों की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने जलकर खाक हो चुके तीनों शव कोकब्जे में ले लिया है।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। मृतको में बुधराम बैगा, हीरामती बाई पति–पत्नी हैं, जबकि जोनहूराम उम्र 11 साल बेटा है। हालांकि ये अभी तक मालूम नहीं पड़ा है कि झोपड़ी में आल लगी कैसे है। पुलिस घटना की सूचना के बादमौके पर पहुंची। कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाबडरा की ये घटना बतायी जा रही है।

