इनामी नक्सली कमांडर को DRG ने किया ढेर

Date:

बीजापुर। जिले में एक बार फिर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम ढेर हो गई. मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है. यह मुठभेढ़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई है.

पुसनार के जंगल में गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना सुरक्षा बल को मिली थी. इस पर डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर एवं केरिपु 85 की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान आज दोपहर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में 3-4 माओवादी भी घायल हुए हैं. मारे गए माओवादी पर आरोप है कि उसके द्वारा एक ही परिवार में पिता के बाद मां – बेटी का अपहरण कर हत्या उपरांत शव काे नदी में बहा दिया था. चार स्थायी वारंट भी लंबित था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related