ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, महिला हेड कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजस्थान। कोटा से जयपुर जा रही रोडवेज बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मामला टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र का है।

Accident News : राजस्थान रोडवेज की बस बीती रात करीब साढ़े आठ बजे कोटा से जयपुर जा रही थी। इस दौरान जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में टोंक पुलिस लाइन में तैनात महिला कॉन्स्टेबल चंदा रघुवंशी (45) निवासी टोंक और मोईन (25) पुत्र हबीबुर्रहमान निवासी घंटाघर, कोटा की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

Accident News : घायलों को इलाज के लिए दूनी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 4 की हालत गंभीर होने से उनको जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को दूनी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related