CG BREAKING : ईडी कांग्रेसी नेता के खिलाफ कभी भी जारी कर सकती है गैर जमानती वारंट ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: ED can issue non-bailable warrant against Congress leader anytime..

रायपुर। कोल घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। मामले अब ईडी आरोपी रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने के लिए कोर्ट में अवेदन प्रस्तुत करने वाली है। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं और पिछले कई महीने से फरार चल रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने उनके अनुपम नगर स्थित आवास और उनके ऑफिसों में भी दबिश देकर उनके बेटे से लंबी पुछताछ की थी। वहीं, रामगोपाल को पूछताछ के लिए पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसके बाद ईडी ने उनके घर और ऑफिस में नोटिस चस्पा किया।

इसके बाद भी जब रामगोपाल अग्रवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी की टीम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए रायपुर कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपुत की कोर्ट में पहला आवेदन पेश किया था। लेकिन कोर्ट ने राज्य पुलिस से उनको तलाशने के लिए मदद लेने के निर्देश दिए थे।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related