CG CRIME BREAKING : पूर्व उप सरपंच की लाश मिलने से हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Panic after body of former Deputy Sarpanch was found

रायगढ़। कोतरा रोड थाना अंतर्गत ग्राम औराभांठा में आज उस वक्त सनसनी मच गई जब रेत सप्लाई का काम करने वाले ग्राम औराभांठा के पूर्व उप सरपंच का शव दूसरे के घर के छत में मृत अवस्था मे पाया गया। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर पटेल (45) की लाश संदिग्ध हालत में पड़ोसी घर के छत में मिली है। शव को देखकर प्रथम दृष्टया ग्रामीणों में चर्चा का माहौल बनाकर रख दिया। लोग अपने – अपने नजरिया से शव पर कायास लगाते हुए कई तरह के आशंका को व्यक्त कर रहे है।

इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतरा रोड पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच और जांच में जुट गई है। मृतक की लाश को संदिग्ध हालत में देखकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है तो किसी का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण चंद्रशेखर की मौत हुई है।

फिलहाल डॉग स्क्वाड मौके पर मौजूद है। हर पहलुओं में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वास्तविकता सामने आएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related