Accident News: चारामा घाट में “बस दुर्घटनाग्रस्त “3 यात्रियों की मौत…जाने पूरी मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मामला चारामा घाट NH 30 पर हुई है। दरअसल, कल सड़क किनारे एक ट्रक पलट गई थी। जिसके बाद ट्रक को वहां से निकाला नहीं गया था। उसी ट्रक में यात्रियों से भरी बस टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें कि आज सुबह ही यात्रियों से भरी बस बालोद जिले से बैलाडीला की ओर जा रही थी। बस ड्राइवर की ध्यान हादसे में हुए ट्रक की ओर नहीं गया और अचानक ट्रक को देखने के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिसके बाद बस ट्रक से जाकर टकरा गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related