BREAKING : अरबपति कारोबारी गौतम अदानी ने खरीदी समाचार एजेंसी IANS की 50 फीसदी हिस्सेदारी

Date:

BREAKING: Billionaire businessman Gautam Adani buys 50 percent stake in news agency IANS

अरबपति कारोबारी गौतम अदानी के अदानी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) में 50 फ़ीसदी से अधिक हिस्सेदारी ख़रीदने का एलान किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अदानी इंटरप्राइजेज के हवाले से यह जानकारी दी है.

अदानी इंटरप्राइजेज ने बताया, ”एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है.”

अदानी समूह ने हालांकि इस सौदे की राशि का एलान नहीं किया है.

इस समूह ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिज़नेस मीडिया को ख़रीदा था.

इसके बाद दिसंबर में इसने जाने माने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीद ली थी.

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related