BREAKING: Billionaire businessman Gautam Adani buys 50 percent stake in news agency IANS
अरबपति कारोबारी गौतम अदानी के अदानी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) में 50 फ़ीसदी से अधिक हिस्सेदारी ख़रीदने का एलान किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अदानी इंटरप्राइजेज के हवाले से यह जानकारी दी है.
अदानी इंटरप्राइजेज ने बताया, ”एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है.”
अदानी समूह ने हालांकि इस सौदे की राशि का एलान नहीं किया है.
इस समूह ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिज़नेस मीडिया को ख़रीदा था.
इसके बाद दिसंबर में इसने जाने माने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीद ली थी.

