आईएस साजिश मामला: 15 को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए ने कारोबारी को लिया हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 15 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरु के एक व्यवसायी और कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें मोहम्मद साकिब अब्दुल हामिद नाचन भी शामिल हैं, जिसे मुंबई में तीन ट्रेन बम धमाके के संबंध में आग्नेयास्त्र रखने के लिए दोषी ठहराया गया था।

एनआईए ने शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में 44 स्थानों पर छापेमारी की और आईएस साजिश मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने बेंगलुरु के एक व्यवसायी सहित कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है और गिरफ्तार आरोपियों के साथ उनके संबंधों के बारे में उनसे पूछताछ कर रही है।

सूत्र ने कहा कि आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी को उनके बीच संचार और कुछ वित्तीय लेनदेन का पता चलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। सूत्र ने कहा कि वह इन तथ्यों की जांच कर रही है कि ये लोग आरोपियों के संपर्क में क्यों थे और किस तरह का लेन-देन हुआ।

बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान अली हफीज के रूप में हुई है, जो गुजरात का रहने वाला है। हालांकि, अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

इस बीच, प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के पूर्व महासचिव नाचन को भी एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। नाचन को नवंबर 2017 में जेल से रिहा किया गया था और उसे 2002 और 2003 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, विले पार्ले और मुलुंड में हुए विस्फोटों के लिए दोषी ठहराया गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related