टीम इंडिया का कोच बनने के लिए तैयार नहीं द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण संभाल सकता है जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली। टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के साथ ही राहुल द्रविड़ का कोच तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है। वह दो साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने थे। क्या वह आगे कोच बने रहेंगे या उनके बाद कौन कोच होगा। इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

कोच बनने के इच्छुक नहीं द्रविड़

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ आने वाले समय में भारत के मुख्य कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं। वह उस कठिन दौर से नहीं गुजरना चाहते जो उन्हें एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के रूप में झेलना पड़ा और इसके बारे में उन्होंने बीसीसीआई को बता दिया है। एक खिलाड़ी के तौर पर द्रविड़ का करियर 20 साल का रहा है। अब अगर द्रविड़ आगे टीम इंडिया के कोच नहीं बनना चाहते है तो फिर कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हो सकता है।

ये दिग्गज बन सकता है भारत का कोच

भारतीय टीम के कोच बनने से पहले राहुल द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड थे। उनके कोच बनने के बाद NCA का चीफ वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की ही रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं। वह इस भूमिका के लिए उत्साहित हैं। वह इस संबंध में अहमदाबाद में अधिकारियों से मिलने गए थे। वह लंबे समय तक लिए टीम इंडिया के कोच बनने का कॉन्ट्रेक्ट साइन करेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वह साउथ अफ्रीका टूर से कोचिंग शुरू करेंगे।

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है और कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे। इसके बाद भारत को 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया की निगाहें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी अभी से शुरू करने पर होंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...