जीत की कामना लेकर अपने ईष्ट देवी-देवताओं की शरण में जा रहे प्रत्याशी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मतदाताओं के दरबार में उपस्थिति के बाद विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी अब अपने ईष्ट देवी-देवताओं की शरण में जा रहे हैं। बस्तर से मंत्री कवासी लखमा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज परिवार सहित महाकाल के दरबार में गए हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल महाकालेश्वर के साथ ओंकारेश्वर का दर्शन करने उज्जैन गए हैं।

भिलाई वैशाली नगर के भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन कामाख्या देवी दर्शन के लिए गए हुए हैं। यही से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर बुधवार को महाकाल दर्शन के लिए प्रस्थान किए। तखतपुर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक धर्मजीत सिंह मैहर शारदा मैया के दर्शन के लिए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने रामानुजगंज के गांव में बूढ़ादेव के दर्शन किए। इन सभी प्रत्याशियों की इस धार्मिक यात्रा में जीत की मनोकामना प्रमुख है।

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी देवी-देवीताओं की शरण में पहुंच रहे हैं। जहां जिनकी आस्था हैं, वे वहां पर अर्जी लगा रहे हैँ। कोई महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा है तो कोई मातारानी के शक्तिपीठों की यात्रा पर है। कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जिन्होंने अपने पैतृक गांव में देवी-देवताओं की विशेष पूजा की है।

इन सबके पीछे चुनाव में जीत की कामना है। प्रत्याशियों ने अपनी धार्मिक यात्रा के विषय में कहा कि चुनाव की तैयारियों में लगे रहने के कारण लंबे समय से दर्शन का मौका नहीं मिल रहा था। इसलिए अब उनका आर्शीर्वाद लेने के लिए जा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CSPDCL NEWS: स्मार्ट मीटर से नही बढ़ता है बिल! 

CSPDCL News: Smart meters do not increase the bill!     CSPDCL...

ATS TERRORIST ARREST: जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी गिरफ्तार! 

ATS Terrorist Arrest: 5 Jaish-e-Mohammed terrorists arrested!   ATS TERRORIST ARREST:...