CG BREAKING : छत्तीसगढ़ डांसर की मौत, 2 की हालत नाजुक, बिहार में बड़ा हादसा

Date:

CG BREAKING: Chhattisgarh dancer dies, condition of 2 critical, major accident in Bihar

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिला अन्तर्गत बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे में हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ की एक डांसर की मौत हो गई। वहीं एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार पटना में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर दो युवती और एक युवक प्रोग्राम कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, घटना बिहार भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। छत्तीसगढ़ निवासी नगमा, रौशनी बिहार आरा निवासी पैड आर्टिस्ट साथी भगवान सिंह के साथ अक्टूबर से शाहपुर स्थित आर्केस्टा में काम करने आई थी। मोथी गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान डांस प्रोग्राम था। इसी प्रोग्राम को कर तीनों आज सुबह (बुधवार) बाइक से शाहपुर लौट रहे थे। तभी गणपत टोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों को गंभीर हालत में आरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर नगमा की मौत हो गई। वहीं, देवनाथ सिंह और रौशनी बुरी तरह से घायल जिन्हें बेहतर उपचार के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related