BREAKING : 23 जवान लापता, बादल फटने से सिक्किम में तबाही .. सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: 23 soldiers missing, cloud burst causes devastation in Sikkim.. search operation continues

डेस्क। सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है. बताया जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई. इसके बाद एक बांध का पानी छोड़े जाने पर नदी का जलस्तर और बढ़ गया. इसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया. कई पुल बह गए और सड़कें बह गईं. इसके चलते कई सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए. सेना के 23 जवानों के भी लापता होने की खबर है. इन जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है.

बताया जा रहा है कि बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया. इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए. इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है. सिक्किम के कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है.

सिक्किम में तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है. तीस्ता नदी में आई बाढ़ के चलते सिक्किम में सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया. जलपाईगुड़ी प्रशासन ने तीस्ता नदी के निचले क्षेत्रों को खाली कराना शुरू कर दिया है. सभी को सतर्क रहने और नदी के किनारे यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...