मल्लिकार्जुन खरगे से सांसद सरोज पांडे ने पूछे 9 सवाल, कांग्रेस ने दिया जवाब, कहा- मोदी से सवाल पूछने का दिखाएं साहस

Date:

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सुश्री सरोज पांडे ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता कर छत्तीसगढ़ आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 9 सवाल किए हैं-

  • भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाने वाले बताये कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से क्या आपत्ति है?
  • राहुल गांधी की सभा में परोसा गया खाना खाने से 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। क्या खरगे जी जन्माष्टमी के दिन सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगेंगे? उदयनिधि स्टालिन का समर्थन आपके बेटे ने किया, क्या इस पर आप माफी मांगेंगे? या बेटे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी लिखने का शौक है। राजस्थान में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा हुई, क्या आपके मुख्यमंत्री इस पर अशोक गहलोत जी को चिट्ठी लिखेंगे?
  • आपके छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है ‘हमर बेटी हमर मान’। सुकमा, जशपुर, मंदिरहसौद में बच्ची के साथ अनाचार हुआ। खरगे जी बताएं इस पर क्या वो जनता से माफी मांगेंगे? अगर पता है तो बताएं कौन हैं छत्तीसगढ़ में सुपर सीएम कौन है?
  • छत्तीसगढ़ में हुए भयंकर भ्रष्टाचार पर आपका क्या कहना है?
  • गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। पिछले कुछ दिनों में ही 8 से ज्यादा लोगों की मृत्यु जहरीली शराब, अवैध शराब पीने से हुई है आपका इस पर क्या स्टैंड है?
    इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, अमित चिमनानी महिला मोर्चा की रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू मौजूद रही।

कांग्रेस ने पूछा- मोदी, इंडिया के नाम पर इतना डर क्यों रहे हैं ?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस मामले में पार्टी की ओर से जवाब देते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने के बजाय पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहिये कि वो इंडिया से इतना डर क्यों रहे है? देश के नाम इंडिया से मोदी को अचानक इतनी नफरत क्यों हो गयी है?

  • शुक्ला ने कहा कि भाजपा देश के नाम में ही यह भेद क्यों कर रही है? भाजपा हमेशा फूट डालो में ही क्यों भरोसा करती है? धर्म से धर्म के बीच, वैमनष्यता फैलाते-फैलाते अब देश के नाम पर नफरत फैलाने की साजिश क्यों? देश में ही इतनी घृणा क्यों फैला रही है भाजपा?
  • शुक्ला ने कहा कि सरोज पांडे, राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है? राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, क्या उनका यह दायित्व नहीं बनता की वह महीनों से जल रहे मणिपुर की महिलाओं की आवाज उठायें। सरोज पांडे अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें। छत्तीसगढ़ में महिलायें पूर्ववर्ती रमन राज और वर्तमान में किसी भी भाजपा शासित राज्य की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित है।
  • शुक्ला ने कहा कि सरोज पांडे प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करने का साहस दिखायें कि रमन सिंह के 36,000 करोड़ के नान घोटाले, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, 4600 करोड़ के शराब घोटाले, पनामा पेपर घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं कर रही है?
  • सुशील ने पूछा कि सरोज पांडे गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोलना कब बंद करेंगी ? क्या वे गंगाजल की कसम खा कर यह बयान दोहरायेगी कि कांग्रेस ने शराबबंदी के लिये गंगाजल की कसम खाई थी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related