CG CRIME BREAKING : ये प्यार तूने क्या किया ? प्रेमिका पर हमला फिर खुदका काटा गला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Yeh pyar tune kya kiya? Attack on girlfriend then slit own throat

राजनांदगाँव। सनकी आशिक ने पहले अपनी प्रेमिका पर हमला किया और फिर अपना गला भी काट लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला राजनांदगांव के शीतला मंदिर प्रांगण का है। जानकारी के मुताबिक युवक खैरागढ़ का रहने वाला है, जबकि युवती भिलाई की रहने वाली है। डाक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक सनकी प्रेमी का नाम धीरज साहू है। 28 साल के धीरज साहू का युवती के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों में विवाद बढ़ गया था। युवती जब देर शाम शीतला मंदिर गयी हुई थी, वहां उसका प्रेमी भी पहुंच गया और विवाद करने लगा। इस दौरान युवती ने जब विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में युवती वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसके शरीर में कई जगह पर गंभीर जख्म के निशान हैं। इधर प्रेमिका को लहु लूहान करने के बाद आरोपी धीरज ने भी उसी हथियार से खुद का गला काट लिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल दोनों को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले में दोनों के बयान का इंतजार कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related