हरियाली की खातिर: प्रदेश की 1.80 लाख एकड़ जमीन पर लगा रहे हैं 15 करोड़ पौधे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. छत्तीसगढ़ की हरियाली और किसानों की आय बढ़ाने प्रदेश में 1.80 लाख एकड़ जमीन पर विभिन्न प्रजातियों के 15 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री वन संपदा योजना शुरू की गई है। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग करेगा।
रैली फॉर रिवर्स अभियान भी राज्य सरकार की इस पहल की सराहना कर चुका है। रैली फॉर रिवर्स ने अपने ट्वीट में लिखा है, वाणिज्यिक पौधरोपण से किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए यह राज्य सरकार की अद्भुत पहल है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री वृ़क्ष संपदा योजना बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर 21 मार्च को इस योजना की शुरुआत की थी। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि योजना के तहत अगले 5 सालों में छत्तीसगढ़ में एक लाख 80 हजार एकड़ निजी भूमि में चिन्हित प्रजातियों के 15 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।

किसान, निजी स्कूल-कॉलेज, ट्रस्ट
पंचायत उठा सकते हैं इसका लाभ
प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ किसान, इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध शासकीय एवं शासन के स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, पंचायत तथा भूमि अनुबंध धारक उठा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में योजना के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। इनमें क्लोनल यूकलिप्टस, रूटशूट टीक, टिश्यू कल्चर, चंदन, मेलिया दुबिया, सामान्य बांस, टिश्यू कल्चर बम्बू, रक्त चंदन, आंवला, खमार, शीशम तथा महानीम आदि के पौधे रोपे जाएंगे। यह योजना हितग्राहियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और मृदा संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी। इस योजना से काष्ठ आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related