ACCIDENT BREAKING : 7 लोगों की मौत, बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT BREAKING: 7 people killed, Bolero and truck collision ..

बांदा। एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब उत्तर प्रदेश के बांदा में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। बोलेरो से परिवार के लोग बच्चे को लेकर अस्पताल जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि गैस कटर से काटकर कुछ शवों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी स्पीड में थी।

मामला बबेरू थाना के कमासिन रोड का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम तिलौसा क्षेत्र के रहने वाला एक बच्चा करंट के चपेट में आ गया। आनन-फानन में बच्चे को लेकर 8 लोग बोलेरो में सवार होकर अस्पताल के लिए निकले। मगर, रात होने के चलते रास्ते मे बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई। दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव के रहने वाले कल्लू (13) पुत्र गुज्जी को रात के लगभग पौने नौ बजे करंट लगी जिसे लेकर उसकी मां सैरबानो (38) बबेरू सीएचसी के लिए बोलेरो से निकली थी साथ में मोहल्ले का कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम समेत आठ लोग सवार थे. बबेरू कोतवाली क्षेत्र में ही कमासिन रोड पर हादसा हो गया. रास्ते में परइयादाई के पास बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी थी. कमासिन थाना क्षेेत्र के तिलौठा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने 9 बजे करंट की चपेट में आ गया ।

बताया जा रहा है कि रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। वहीं जोरदार टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आगे की सीट पर बैठे चालक समेत सभी लोग घायल हो गये। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर सीओ राकेश कुमार सिंह व कोतवाल संदीप सिंह पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में कल्लू उसकी मां सैरबानो, कैफ, मुसाहिद, साकिर समेत एक अन्य की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल जाहिद, जाहिल व दो अन्य को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related