CG BREAKING : BJP नेता और पूर्व सरपंच की हत्या, नक्सलियों ने बेरहमी से मारडाला, खून से सनी लाश पर फेंक गए पर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: BJP leader and former sarpanch murdered, Naxalites brutally killed, leaflets thrown on blood-soaked corpse

बीजापुर। बीजापुर के इल्मीडी गांव में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी हैं। भाजपा नेता का नाम काका अर्जुन बताया जा रहा हैं। वही घटनास्थल पर पर्चे फेंककर माओवादियों के मद्देड एरिया कमेटी ने ली भाजपा नेता के हत्या की जिम्मेदारी ली। भाजपा नेताओं को BJP में काम न करने की बात कही गईं हैं।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा नेता काका अर्जुन की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने बीजापुर मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर पर इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि, मृतक भाजपा नेता काका अर्जुन जैसे ही अपने घर से निकले, उसी वक्त घेरकर नक्सलियों ने उनको जान से मार दिया। दरअसल, नक्सलियों ने जिस भाजपा नेता को मारा है, वो ST मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले वे इल्मीडी के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related