स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 174 संविदा पदों पर निकली भर्ती, इतने जून तक कर सकते हैं आवेदन

Date:

रायपुर :ख़बर चालीसा/ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 174 पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है। इसके लिए साक्षत्कार 19 जून से शुरू होंगे। 23 जून तक संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार माधवराव सप्रे शास. हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बूढ़ापारा में होगी। साक्षात्कार सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा।

पहले दिन व्याख्याता (हिंदी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य), शिक्षक (अंग्रेजी), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला और सहायक शिक्षक के 90 पदों के लिए साक्षात्कार होगा। इसमें मेरिट सूचि में शामिल 269 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सारणी में मूल शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अन्य मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।

गाैरतलब है कि व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रंथपाल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए पिछले दिनों आवेदन मंगाए गए थे। दस्तावेज सत्यापन के बाद लगभग साढ़े तीन हजार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र चुने गए थे। इसके माध्यम से जिले में 11 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में यह भर्ती हो रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related