पार्षद दंपत्ति ने खाया जहर, युवकों ने घर में घुसकर,मारपीट,धमकी और बदतमीजी करने से थे परेशान, पुलिस भी नहीं की कार्यवाही

Date:

रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना घट गई। जिसकी चर्चा पूरे दिन शहर में चलती रही। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की महिला पार्षद पुष्पा साहू और उसके पति निरंजन साहू ने देर रात जहर का सेवन कर लिया था।  स्थानीय लोगों ने पार्षद दंपत्ति को रात में ही मेडिकल कॉलेज ले भर्ती करवाया था।  प्रयास से पार्षद दंपत्ति की स्थिति में काफी सुधार आ गया।

बता दें कि पुष्पा निरंजन साहू वार्ड नंबर 34 से भाजपा की निर्वाचित पार्षद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आप अपनी कार्यशैली की वजह से क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय पार्षद मानी जाती हैं। जबकि भाजपा पार्षद की बढ़ती लोकप्रियता भी कुछ लोगों के ईर्ष्या का कारण भी बन गया। विशेष कर स्थानीय युवक शैलेंद्र साहू और ,कमलेश्वर साहू के द्वारा पार्षद दंपत्ति को लंबे समय से प्रताड़ित किया जाता रहा है।

इसकी शिकायत पार्षद दंपत्ति ने कई बार जुट मिल थाने में की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर पुलिस ने घटना m तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे दोनो युवकों की हिम्मत बढ़ने लगी। इस क्रम में 14 मई 2023 की रात को भी शैलेंद्र साहू, कमलेश्वर साहू, व उनके सहयोगियों जिनमे शिव टंडन,अमित अन्य  भाजपा महिला पार्षद के घर घुसकर अकारण उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने लगे। बमुश्किल पार्षद परिवार खुद को बचा पाया। इसके बाद घटना की लिखित शिकायत जुट मिल थाने में दर्ज कराई लेकिन इस पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, इस बात से परेशान होकर भाजपा महिला पार्षद और उसके पति ने देर रात जान देने की नियत से जहर का सेवन कर लिया। परिवार वालों को जैसे ही पता चला उन्होंने बिना समय गंवाए पड़ोसियों की सहायता से दोनो को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

इधर स्वास्थ्य सुधार के बाद मीडिया को बताते हुए पार्षद दंपत्ति ने कहां कि उन्हें शैलेंद्र साहू और कमलेश्वर के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस वजह से मानसिक तनाव में आकर उन्होंने जहर खा कर अपनी जान देने का असफल प्रयास किया था।

भाजपा महिला पार्षद पुष्पा ने  दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाही की मांग की है। इस संबंध में एस पी सदानंद कुमार ने कहा है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पार्षद दंपत्ति की शिकायत को भी जांच में लिया गया है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related