3 घंटे से जारी हाई लेवल मीटिंग खत्म, कुमारी शैलजा ने दिए निर्देश, गोपनीय रखें मुद्दे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। करीब 3 घंटे से जारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की सीएम हाउस में जारी हाई लेवल मीटिंग अब खत्म हो गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक का मकसद क्या था? हालांकि ये चर्चाएं जरूर है कि बैठक में कुछ बड़ा होने वाला है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

बता दें कि इस बैठक से सबसे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बाहर निकले। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने साफतौर पर कहा कि बैठक के मुद्दों को गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बैठक के खत्म होने के बाद सभी मीडियाकर्मी टीएस सिंहदेव के बंगले पहुंचे हैं।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रदेश में लगातार जारी ईडी की कार्रवाई को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा हुई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related