कैबिनेट मंत्रियों की बैठक लेने अचानक सीएम हाउस पहुंची कुमारी शैलजा, मोहन मरकाम और चरणदास महंत भी हैं शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। आज अचानक राजधानी पहुंची कुमारी शैलजा सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। जहां वह कैबिनेट मंत्रियों की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में शामिल होने सबसे पहले डॉ. शिवकुमार डहरिया पहुंचे। इसके बाद धीरे-धीरे सभी कैबिनेट मंत्री बैठक में शामिल होने पहुंचने लगे।

हैरत की बात यह है कि इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल है। कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बैठक से पहले चर्चा की उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी हमेशा ही संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी रहती हैं।

वह कभी भी प्रदेश का दौरा कर सकती हैं। हाल-फिलहाल उन्हें प्रदेश प्रभारी ने ही बैठक में बुलाया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का अचानक आना और इस तरह से कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाने से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। उनका इस तरह अचानक प्रदेश आना, किसी नेता को इसकी भनक न लगना और महत्वपूर्ण बैठक लेना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related