स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट, संचालक सहित 9 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बंगाल, असम की 8 लड़कियों का रेस्क्यू

दुर्ग । भिलाई में सूर्या मॉल स्थित एसेंस स्पा सेंटर में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब यहां छापा मारा तो यहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में पाई गईं।

पुलिस ने स्पा सेंटर से बड़ी मात्रा में कंडोम और अन्य अमानक सामग्री भी जब्त की है।

सीएसपी निखिल रखेचा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सूर्या टीआई मॉल जुनवानी स्थित एसेंस स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। वहां बांग्लादेश सहित दूसरे राज्यों की लड़कियां आई हैं, जो देह व्यापार करती हैं। सीएसपी निखिल राखेचा ने सोमवार रात 10 बजे अचानक वहां छापेमारी कर दी।

इस दौरान स्पा सेंटर में असम और बंगाल से बुलाई गई लड़कियों को ग्राहकों के साथ कमरों में संदिग्ध हालत में पाया गया। पुलिस ने सभी ग्राहकों एवं महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें थाने ले गई।

पुलिस ने संचालक मोहम्मद शारिक खान समेत कुल 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी ने बताया कि जब उन्होंने वहां रेड मारी तो कमरे के अंदर लड़कियां अपने ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाई गईं। इसके साथ ही वहां यूज अनयूज सभी तरह के कंडोम और अन्य चीजें भी पाई गई हैं।

सूर्या मॉल में मल्टी ब्रांडेड शोरूम के साथ ही सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट व ग्रॉसरी आइटम जैसी कई दुकानें हैं। यहां सुबह से लेकर रात तक लोग अपने परिवार के साथ आते जाते हैं।

ऐसे में सूर्या मॉल के संचालक ने बिना जाने समझे ऐसे व्यक्ति को स्पा चलाने के लिए जगह दे दी जो वहां सेक्स रैकेट चला रहा था।

इतना ही नहीं इतने दिनों से यह गोरख धंधा चल रहा था और म़ॉल संचालक व स्मृति नगर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी ये समझ से परे है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव इस मामले का मंगलवार दोपहर 12 बजे खुलासा करेंगे। इस दौरान वो आरोपी मोहम्मद शरीफ खान से पूछेंगे कि वो कहां से लड़कियां लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...