CG BREAKING : बिरनपुर गांव में मिली 2 और लाश, पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हत्या, लोगों में आक्रोश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 2 more dead bodies found in Biranpur village, murder amid tight police security, outrage among people

बेमेतरा। बिरनपुर गांव में 2 पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद काफी तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।

10 अप्रैल को इस वजह से भाजपा और विहिप ने मिलकर छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया। लेकिन बंद के दौरान भी कल बिरनपुर गांव में दो लाशें मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के चाक-चौबंद के बीच बाहर के लोगों द्वारा 2 लोगों की हत्या कर दी गई।

मरने वालों में एक 65 वर्ष का व्यक्ति है और एक 35 वर्ष का व्यक्ति है। दोनों ही बकरी चराने गए हुए थे। वही, दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया था। अभी उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

आश्चर्य की बात है कि पुलिस की इतनी चाक-चौबंद के बाद भी बिरनपुर गांव में और 2 लोगों की हत्या कर दी गई। इस खबर से पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। वही फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। खबर यह भी है कि बिरनपुर गांव में इंटरनेट की सेवाएं अभी बहाल कर दी गई है।

बताते चले कि बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी बना दिया। इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को आग लगा दी थी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related