CG BREAKING: Big update for teachers, instructions issued regarding promotion .. View ..
रायपुर। शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को भेजे निर्देश में प्रमोशन को लेकर विस्तृत निर्देश दिये हैं।
वेतन विसंगति और प्रमोशन की लड़ाई जारी है। सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपना संघर्ष जारी रखा है। पहले प्रमुख सचिव और अब डीपीआई से मुलाकात कर मनीष मिश्रा की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने वेतन और प्रमोशन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की थी। डीपीआई सुनील जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि प्रमोशन के मुद्दे पर शिक्षा विभाग के आये निर्देश के आधार पर जल्द ही प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश संयुक्त संचालकों को जारी कर दिया जायेगा। जिसके बाद अब आदेश जारी कर दिया गया है।

