छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत की उम्मीद, बारिश के आसार: मौसम विभाग

Date:

रायपुर । आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते मंगलवार से प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग मिली जानकारी  अनुसार रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर संभाग में मंगलवार व बुधवार को वर्षा के आसार है। साथ ही सरगुजा संभाग में बुधवार को वर्षा के आसार बने हुए है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके बाद 16 मार्च से प्रदेश स्तर पर वर्षा के आसार बने हुए है।सोमवार का प्रदेश में मौसम शुष्क रहा,दोपहर की तेज धूप के चलते तापमान काफी ज्यादा रहा और गर्मी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और हल्के बाद भी छाए। अगले एक-दो दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है।मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है,इसके प्रभाव से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में सारंगगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सारंगगढ़ का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related