सिंहदेव का बयान बदलाव के आसार नहीं,फिर भी हो रही चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के संकेत क्या मिले सूबे में तरह तरह का आकलनबाजी शुरू हो गया। कोई मोहन मरकाम को हटाकर मंत्री बनाये जाने तो कोई अमरजीत भगत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की बात कहने लगे हैं। जबकि स्पष्ट रुप से कुछ तय नहीं है। इस बीच राज्य के वरिष्ठ मंत्री सिंहदेव का ताजा बयान आ गया कि उन्हें नहीं लगता कि, प्रदेश संगठन में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत है। सरगुजा में सिंहदेव ने कहा, इस बार के चुनाव में सीनियर नेता प्रदेश में न सिर्फ दोबारा सरकार बनने की बात कर रहे हैं ,बल्कि 75 पार का दावा यानी 90 में से 75 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे अच्छी स्थिति बताया है। उन्होने संकेत में यह भी कह दिया कि यदि बदलाव हुए तो इसका गलत संदेश भी जा सकता है। वहीं पार्टी के अंदर बाहर चुनाव से पहले एक पार्टीगत सर्जरी की बात सामने आ रही है जिस प्रकार राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के लिए नियम तय हुए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREAKING : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त!

  रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे...

DELIMITATION BILL : परिसीमन बिल को मिला नया साथी!

DELIMITATION BILL : Delimitation Bill gets a new partner! रायपुर।...