अधिवेशन के लिए कांग्रेस तैयार : नेताओं और डेलीगेट्स का आना शुरू, कुछ ही देर पहले खड़गे पहुंचें रायपुर

Date:

रायपुर। कल से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वें महा अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजधानी रायपुर पहुँच चुके हैं। उनका स्वागत करने के लिए हजारो की संख्या में कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार खड़गे 23 फरवरी गुरुवार को शाम 4.30 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। 24 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता, शाम 4 बजे विषय समिति की अध्यक्षता और रात 8 बजे विषय समिति की बैठक में शामिल होंगे।

वहीं 25 फरवरी शनिवार को सुबह 10.30 बजे से 20.30 बजे तक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

26 फरवरी रविवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस अध्यक्ष, एआईसीसी द्वारा समापन कार्यक्रम और शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गैस को लेकर CM की अपील

CHHATTISGARH : CM's appeal regarding gas रायपुर। छत्तीसगढ़ में रसोई...

RAID BREAKING : माइनिंग कारोबारी पर IT रेड

RAID BREAKING : IT raid on mining businessman रायपुर। Bhopal...