सीएम शिवराज ने कूनो में छोड़े 12 चीते

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कूनो । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ दिया है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे। इन चीतों को क्वारंटीन बाड़ों में एक महीना रखा जाएगा। इस दौरान इन्हें भैंसों का मांस खिलाया जाएगा। नामीबिया से आए चीतों को भी डेढ़-दो महीने क्वारंटीन बाड़ों में रखा गया था। दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों को रिलीज करने के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इससे पहले नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था।

कूनो में मीडिया को एंट्री नहीं
कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों को रिलीज करते समय मीडिया को एंट्री नहीं दी गई है। इस वजह से लाइव फुटेज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को पार्क में छोड़ा गया था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कूनो नेशनल पार्क आए थे। उस समय सरकार ने लाइव फुटेज उपलब्ध कराए थे। साथ ही मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था। इस बार यह सब बिना मीडिया की मौजूदगी के हो रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related