उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Date:

धमतरी । 74 वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 67 अधिकारी, कर्मचारी और अन्य को विधायक श्रीमती अनिता शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर मंच से सम्मानित किया गया। इनमें पशु चिकित्सा विभाग से जिला पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ.सीमा कृपलानी और पशु चिकित्सालय जीजामगांव के परिचारक नकुल राम पटेल शामिल हैं। इसी तरह स्कूल शिक्षा विभाग से व्यायाम शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनमें हायर सेकेण्डरी स्कूल सोरम के सुनील सिन्हा, छाती की श्रीमती ममता ठाकुर, परखंदा के गोपाल साहू, टकेन्द्र सेमरा बी., भोथीडीह के वेदराम साहू, मोहंदी के रामकिशुन नेताम, सलोनी के हेमलाल सिन्हा और बिरगुड़ी के अशोक गजबल्ला सम्मिलित हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक अभियंता डी.एम.कनाडे, आदिवासी विकास विभाग से लेखापाल मुकेश राज वर्मा, भृत्य मदन टेमकर, श्रम विभाग से कल्याण अधिकारी सत्यनारायण अनंत और श्रम निरीक्षक फत्तेसिंग परते का सम्मान किया गया। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ श्रीमती खेमिन साहू, हरिशंकर साहू, मुकेश साहू, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शिवराम टंडन, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ठाकुर राम ध्रुव, पायलट प्रवीण दास तथा कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ.दीपिका चन्द्रवंशी, मनीषा खापर्डे का सम्मान किया गया। नेहरू युवा केन्द्र से भूपेन्द्र दास, वेदप्रकाश सिन्हा, कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी देशराज यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मीरेन्द्र कुमार साहू और देवेन्द्र कुमार मण्डावी का सम्मान किया गया। वन विभाग से बीट फॉरेस्ट ऑफिसर सटियारा ओमकार प्रसाद नेताम, दलदली मोहम्मद रिजवान रिजवी, वनरक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा और क्रेडा विभाग से मैकेनिक धनेन्द्र कुमार देवांगन तथा कनिष्ठ सहायक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल का सम्मान किया गया।

नगरपालिक निगम धमतरी से धनेश सिन्हा, पुनारद साहू तथा राजस्व विभाग से डाटा एंट्री ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार साहू, प्रमोद कुमार जोशी, पटवारी नीता धुर्वे, प्रवीण टिकरिहा, तारिणी साहू और राजस्व निरीक्षक दीपचंद भारती का सम्मान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अध्यक्ष निर्मल महिला क्लस्टर संगठन आजीविका समिति जीजामगांव, एफएलसीआरपी श्रीमती संतोषी सिन्हा, कृषि मित्र श्रीमती नेमा साहू, अध्यक्ष जननी महिला कृषक उत्पादन, अध्यक्ष नारी शक्ति महिला स्वा सहायता समूह, सहायक विकास विस्तार अधिकारी डेमन सिंह नेताम, सहायक आंतरिक लेखा एवं करारोपण अधिकारी डी.एस.मरकाम, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीनदयाल सिवना, रोजगार सहायक धिराज सोरी, डाकेश्वर कुमार साहू और मेट कुमारी ज्योति मंडावी तथा बीएफटी अनिल सेन का सम्मान किया गया। जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से निहाल पटेल, पुलिस विभाग से रक्षित निरीक्षक के.देवराजू, निरीक्षक गगन बाजपेयी, लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, सहायक उप निरीक्षक उमेश शुक्ला, श्रीमती राजश्री तुर्रे, राधेश्याम बंजारे, महिला आरक्षक कुमारी खुशबू यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत उइके, मधुलिका टिकरिहा और आरक्षक गहेश्वर साहू का सम्मान मुख्य समारोह स्थल पर किया गया। इसी तरह एक्जेक्ट फाउण्डेशन से दिव्यांग विद्यार्थी कुमारी रजनी जोशी और कुमारी चंचल सोनी का सम्मान किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : जज ने की आत्महत्या

BIG BREAKING : Judge commits suicide रायपुर। राजधानी Delhi से...

MOBILE SIREN ALERT : फोन में सायरन क्यों बजा?

MOBILE SIREN ALERT : Why does the siren sound...