रायपुर में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज हो गया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक अरुण यादव की अगुवाई में रायपुर के गांधी मैदान स्थित पार्टी कार्यालय से इस अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर मोहन मरकाम ने कहा, राहुल गांधी के संदेश को लेकर प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को बताएंगे।हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी राहुल गांधी की चि_ी।

कांग्रेस की देशभर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राहुल के पत्र में स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इसमें महंगाई, रोजगार और उद्यमों पर जोर देने की बात कही जा रही है। वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंच चुकी है। यहां से श्रीनगर की दूरी करीब 295 किमी बची है। यह रास्ता 30 जनवरी तक पूरा कऱ लिया जाना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related