सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी – मरकाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भाजपा प्रत्याशी बलात्कारी ब्रम्हानंद के लिये क्षेत्र में गहरा आक्रोश
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीतेंगी। भाजपा के सामूहिक दुराचार के आरोपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। लोग भाजपा प्रत्याशी के कुकर्मों के कारण आहत है तथा उसे हराने के लिये प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने स्व. मनोज मंडावी को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला है। स्व. मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में अर्धांगिनी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। भानुप्रतापपुर की जनता अपने स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करेगी। भानुप्रतापपुर का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने के लिये सक्रिय है। सरकार के 4 साल के काम संगठन की सक्रियता हमारे जीत का आधार बनेगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद 4 सालों में जनता का भरोसा कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। चार उपचुनाव नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में भरपूर आर्शिवाद देकर जनता ने कांग्रेस के प्रति अपने अटूट भरोसे को प्रदर्शित किया है।

मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आदिवासियों को उनका पूरा हक और संवैधानिक अधिकार मिलना शुरू हुआ है। भाजपा के 15 सालो की सरकार में आदिवासियों का शोषण हुआ, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रहा है बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है नये शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत बस्तर संभाग में होगी जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया है बस्तर में 4200 एकड़ जमीन 1700 आदिवासी परिवार को लौटाया गया है बस्तर विकास प्राधिकरण मध्य विकास प्राधिकरण सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी जनप्रतिनिधियों को विकास करने की जिम्मेदारी दी गई है।बस्तर के विकास के मार्ग खोले गए है। बस्तर में शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग व्यापार के विकास के मार्ग खोले गए है। आज बस्तर में विकास के साथ शांति की बहाली हुई है। बस्तर की जनता ने भाजपा को नकारा था इस उपचुनाव में भी भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा को नकारेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related