साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई एक दिवसीय प्रदर्शनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी आज उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात संस्कृति मंत्री श्री भगत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने इस प्रदर्शनी को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि आयरन लेडी ऑफ इंडिया, देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और देश के लौह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, और जीवन से जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों को समझने के लिए यह प्रदर्शनी बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, जनसंपर्क संचालक सौमिल रंजन चौबे समेत जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी सवेरे साढ़े दस बजे से देर शाम तक लोगों के अवलोकन के लिए यह छायाचित्र प्रदर्शनी खुली रहेगी। लोग इस समयावधि में प्रदर्शनी का अवलोकन कर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, कार्यों और योगदान से रू-ब-रू हो सकेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related