छत्तीसगढ़ में ईडी ने मारा आईएएस अफसर, राजनेता व सीए के यहां छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार की सुबह रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में आईएएस अफसर, सीए सहित नेताओं के यहां छापा मारा। छापामार की कार्रवाई अभी जारी है।
खबरों के अनुसार रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू, कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड आइएएस अफसर जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी प्रवर्तन निदेशालय की अलग-अलग टीम मंगलवार सुबह छापामार की कार्रवाई की। आईएएस रानू साहू और उनके पति जय प्रकाश मौर्य के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है। भिलाई के सूर्या रेजीडेंसी में भी ईडी की टीम ने दस्तक दी है। दो माह पूर्व इनमें से कुछ कोल कारोबारियों और खनिज अफसरों के यहां आयकर छापे में मिले इनपुट के बाद आयकर विभाग ने ईडी को शेयर किया था। इन अफसरों से भोपाल में सोमवार से पूछताछ चल रही है। इनमें डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग शिवशंकर नाग भी शामिल हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related