घर में सो रही 12 साल की बच्ची को उठा ले गया बाघ, अब तक 6 लोगों को बनाया शिकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पटना ।  बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटके एक बाघ के आतंक से  क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गया है । बाघ ने  फिर एक लड़की की जान ले ली है ।  मृतका की पहचान बगही पंचायत के सिंघाही गांव के मुसटोली निवासी रामाकांत मांझी की पुत्री बगड़ी कुमारी (12) के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि बीती मध्यरात्रि में घर में सो रही लड़की को खींचते हुए ले जा रहा था ।

इसी दौरान घर वालों की नजर पड़ी, जिसके बाद मृत अवस्था में छोड़कर बाघ भाग निकला  ।  इस प्रकार बाघ ने अब तक 6 लोगों की जान ले ली है  । पिछले महीने में लगातार बाघ 2 लोगों को मारा था, जिसके बाद इस आदमखोर हो चुके बाघ की तलाश वन विभाग की पूरी टीम कर रही थी। इस आदमखोर की तलाश में दो बार क्षेत्र के 5 रेंज के 400 वन कर्मी तलाश कर रहे थे  । इसके बावजूद बाघ ने एक लड़की को मार दिया।

परिजनों ने बताया कि बाघ रात्रि में आया मच्छरदानी के अंदर लड़की सो रही थी  । मछरदानी को फाड़ते हुए लड़की को लेकर निकल गया. शोर-शराबा करने पर गन्ने के खेत में छोड़ कर भाग गया  । इस बीच तैनात वन कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया. लगभग 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद लड़की के शव को वन कर्मियों ने बरामद किया  ।

जब बाघ हमला किया तो झमाझम बारिश हो रही थी. हालांकि, बारिश के कारण लड़की का शव और ढूंढने में भारी परेशानी हुई  । शव मिलने के साथ ही शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है  ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related