अंधाधुंध फायरिंग, मेयर समेत 18 की मौत, कई पुलिस अधिकारी भी शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मेक्सिको के सैन मिगुएल टोटोलापन शहर में भारी गोलीबारी में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जिसमें शहर के मेयर भी शामिल हैं। कई पुलिस अधिकारी भी गोली का शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के सिटी हॉल में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कम से कम 200 लोग मौजूद थे। इसी बीच एक अज्ञात शख्स हॉल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे शहर में सेना तैनात कर दी गई है। यह बीते कुछ ही महीनों में मास शूटिंग की तीसरी घटना है।

हॉल के बाहरी हिस्से की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने शख्स को दबोच लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related