राजू श्रीवास्तव के बाद कॅामेडियन पराग कनसारा का निधन, सुनील पाल ने शेयर किया वीडियो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कॅामेडियन पराग कनसारा का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर कर दी है। सुनील ने इंस्टाग्राम पर पराग का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुनील कह रहे हैं कि दोस्तों नमस्कार, कॉमेडी के क्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। हमारे लाफ्टर चैलेंज के साथी पराग कनसारा अब इस दुनिया में नहीं रहे।

वह हर बात को उल्टा सोचो कहकर हमें हंसा दिया करते थे। पता नहीं कॉमेडी की दुनिया को किस की नजर लग गई है। अभी कुछ दिन पहले हमने राजू भाई को खोया। एक के बाद हम कॉमेडी पिलर को खो दे रहे हैं। सुनील पाल ने दीपेश भान को भी इस वीडियो में याद किया। इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं।

हर कोई पराग के निधन की खबर पर दुख जताने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि पराग कनसारा गुजरात के वडोदरा के रहने वाले थे। वह टीवी पर पहली बार द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। बीते काफी समय से उन्होंने कॅामेडी शो से दूरी बना रखी थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related