गांव में धूमधाम से बारात आई, आधार कार्ड ने रुकवा दी शादी, पढ़े पूरी खबर…

Date:

कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले के एक गांव में धूमधाम से बारात आई थी। बारात जैसे ही दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। दुल्हन के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए, लेकिन दुल्हन शादी पर अड़ गई। जब कहीं बात नहीं बनी तो वह दूल्हे को लेकर थाने जा पहुंची। वहां भी उन दोनों को मायूसी हाथ लगी। पूरे मामले की जब हकीकत सामने आई तो लोगों को माथा ठनक गया।

बताया जा रहा है कि सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव निवासी स्व. मानसिंह के पूत्र सुरजीत की एक वर्ष पूर्व छिबरामऊ के मोहल्ला चौधरियान निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। सभी रस्में होते हुए तीन अक्टूबर को दूल्हा परिजनों व रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। इस बीच अचानक दुल्हन के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया।

जानकारी होते ही दुल्हन-दूल्हे के साथ कोतवाली पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। दुल्हन की जिद पर पुलिस ने जब आधार कार्ड मंगा कर जांच-पड़ताल की तो दुल्हन की उम्र कम होने पर पुलिस ने शादी कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में दूल्हा बगैर दुल्हन के गांव वापस लौट गया। इसके बाद से दूल्हा समेत उसका परिवार और रिश्तेदार सहमे हुए हैं। मंगलवार को घर में चूल्हा भी नहीं जला। फिलहाल जानकारी होते ही मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दूल्हे का आरोप, परिजन दूसरी जगह करना चाहते शादी

बारात वापस लौटने पर दूल्हा ने दुल्हन के परिजनों पर जबरदस्ती दूसरी जगह शादी करने के आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष से दुल्हन से फोन से बात हो रही है। वह उसके हर सुख-दुख के समय में हर संभव मदद भी की है। दुल्हन भी उसके साथ ही शादी के लिए तैयार है। जबकि परिजन दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। उसे विश्वास है कि वह उसके साथ ही शादी करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related