नवरात्र के दौरान फल व ड्राई फ्रूट की बढ़ी मांग, फलों के दाम में तेजी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दुर्गापूजा के दौरान शहर में ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ गई है। यही कारण है कि दुकानदार अपने दुकानों में पर्याप्त मात्रा में ड्राई फ्रूट मंगवा लिए हैं ताकि पूजा के दौरान कमी न हो। इस संबंध में ड्राई फ्रूट के विक्रेता पवन अग्रवाल कहते हैं कि बीच कुछ ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे पुराने दर पर ही सामान्य हो गए हैं। वहीं फल विक्रेता अजय का कहना है कि नवरात्र के कारण फलों की मांग बढ़ी है, यही कारण है कि फलों में 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक दर बढ़ गया है।

नवरात्र के कारण बाजार में फलों की मांग काफी बढ़ गई है। बढ़ती मांग को देखते व्यवसायी मांग की पूर्ति करने बड़ी मात्रा में बाहर से फल मंगवा रहे हैं। सामान्य दिनो की अपेक्षा फल की मांग में 60 प्रतिशत तक बढ़ गई है। नवरात्र के दौरान लोग मां दुर्गा का उपासना करते हुए उपवास रखते हैं। रात के दौरान पूजन कर फल खाते है, जिसके कारण बाजार में फल की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दुकान में फल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

बाजार में सभी प्रकार के फलों की मांग बनी हुई है। पर केला, सेव फल की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। मांग अधिक होने के कारण केला 40 से 50 रुपया दर्जन के भाव से बिक रहा है। वही सेब 80 से 100 और अनार 140 रुपया किलो के दाम से बिक रहा है। बाजार में स्थानीय फल सीताफल की भी अच्छी मांग बनी हुई है। लोग फलों को प्रसाद में ग्रहण करने के साथ देवी माता को चढ़ाकर पूजन कर रहे हैं।

फल व्यवसायी प्रदीप साहू, विशाल मूलचंदानी ने कहा नवरात्र के कारण अभी फल की मांग काफी ज्यादा है। फल की अच्छी मांग दीपावली के आगे अन्य पर्व में भी बनी रहेगी।

ड्राई फ्रूट दर प्रति किलो

  • काजू – 800 रुपये
  • अमेरिकन बदाम – 850 रुपये
  • अखरोट – 1100 रुपये
  • अखरोट गोटा – 850 रुपये
  • चमन किशमिश – 380 रुपये
  • साल्टेड पिस्ता – 1050 रुपये
  • ड्राई कीवी – 650 रुपये
  • खजूर – 340 रुपये
  • ताल मखाना – 600 रुपये
  • रामदाना लड्डू – 25 रुपये पैकेट

मानगो-साकची में फलों का दाम

फल दर प्रति किलो

  • सेव – 100-120 रुपये
  • अनार – 140 – 150 रुपये
  • नाशपाती – 120 – 140 रुपये
  • संतरा – 70 – 80 रुपये
  • अमरूद – 60 – 80 रुपये
  • बिष्टुपुर में इंपोर्टेट फलों का दर
  • पूणे गोल्डेन सीताफल – 250 रुपये
  • रेड ग्रेप्स – 450 रुपये

अंजीर – 280 रुपये

रेड एप्पल – 280 रुपये

फ्यूजी एप्पल – 280 रुपये

ग्रीन एप्पल – 250

रुपये

माल्टा – 190 रुपये

ग्रीन कीवी जंबो – 160 बॉक्स

स्पेनिस आलू बुखारा – 400 रुपये

खुरमा – 280 रुपये ब्लूबेरी – 360 रुपये

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...