नदी में बहा युवक की लाश मिली, विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा

Date:

बिलासपुर: बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जित करते समय नदी में बहे युवक की लाश मिल गई है। जानकारी के अनुसार विजय राणा उम्र (26) तखतपुर स्थित जरेली डामर प्लांट में काम करता था। वह मूलत: उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। विजय जिस डामर प्लांट में काम करता है वहां विश्वकर्मा जयंती पर मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। 18 सितंबर की रात्रि 9 बजे प्लांट के कर्मचारी और उसके दोस्त मूर्ति विसर्जन के लिए मनियारी नदी एनीकट गए थे। तभी रात में वह नदी के तेज बहाव में आकर बह गया। इस घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने पुलिस को दी। लेकिन, रात होने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

इसके बाद सोमवार की गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। मगर देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था। जिसके बाद से उसकी भी तलाश जारी थी। मंगलवार को भी उसे खोजा जा रहा था। खोजबीन के दौरान ही ग्रामीणों ने युवक के शव को एनीकट में फंसे देखा और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना पहले ही दे दी है। शव के पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related