सड़क हादसा: दीवार से टकराकर पलटी यात्री बस, 15 यात्री घायल

Date:

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: केल्हारी में सोमवार को यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। मनेंद्रगढ़ से जनकपुर जाने वाली बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। वही बस की टक्कर से टूटी दीवार में एक महिला दब गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने निकाल लिया है। फिलहाल सभी घायल मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जनता सुपर बस केल्हारी थाने से बस 100 मीटर की दूरी पर पहुंची कि अचानक तेज रफ्तार बस ने अपना नियंत्रण खोते हुए एक दीवार को टक्कर मार दी और पलट गई। हादसे में घायल लोगों में महिला, पुरुष और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, हालांकि राहत की बात ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG RAID BREAKING : कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापा

CG RAID BREAKING : Raid on coal trader's premises बिलासपुर,...

CHHATTISGARH : स्कूल फेयरवेल के लिए सख्त दिशा-निर्देश

CHHATTISGARH : Strict guidelines for school farewell रायपुर, 12 फरवरी।...