गाय चराने जंगल गई युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, FIR के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

कोंडागांव: जिले के एक गांव में गाय चराने जंगल गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक पहले युवती को डरा धमका कर जबरदस्ती झाड़ियों में ले गया, फिर उसके साथ रेप किया। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, FIR के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुरी इलाके के एक गांव की युवती 8 सितंबर को मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई हुई थी। उसी दिन गांव का एक युवक बंशीलाल मरकाम भी अपने गाय को चराने के लिए उसी तरफ गया था। बंशीलाल ने जंगल में युवती को अकेले देखकर धमकी देते हुए जबरदस्ती झाड़ियों में ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इधर रेप के बाद आरोपी ने घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया, लेकिन डरी-सहमी युवती जब घर पहुंची तो परिजनों ने हालत देखकर उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुए अनाचार के बारे में बता दिया। जिसके बाद परिजनों के साथ तुरंत विश्रामपुरी थाना में जाकर युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...