केंद्रीय कृषि मंत्री की किसानों को बड़ी सौगात, मूंग और उड़द की खरीदी में बंपर छूट, अब 25 की जगह इतने क्विंटल की प्रतिदिन होगी खरीदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नयी दिल्ली: किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द की खरीदी सीमा को बढ़ा दिया है। केंद्र ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की दैनिक खरीद सीमा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान कर दी है। तोमर ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने जताया आभार जताया। IBC24 ने प्रमुखता से ये मुद्दा उठाया था। प्रमुखता से खबर दिखाई थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने ‘मध्य प्रदेश में किसानों के लिए वर्ष 2021-22 के गर्मी के मौसम के दौरान मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मूंग और उड़द की खरीद के लिए 25 क्विंटल की मौजूदा सीमा में ढील दी है। अब इसे बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रतिदिन प्रति किसान कर दिया गया है।’’

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों के लिए छूट की सीमा को मंजूरी दी गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने तोमर से मुलाकात कर प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की थी। पटेल ने बताया कि जिन किसानों के पास ग्रीष्मकालीन मूंग की अधिक मात्रा थी, उन्हें प्रति किसान 25 क्विंटल प्रतिदिन की खरीद सीमा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related