देशभर में करीब 110 लोकेशन पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा, पश्चिम बंगाल में मंत्री मलय घटक के घर CBI की रेड

Date:

जयपुर : देशभर में आज इनकम टैक्स विभाग एक्शन में है। CBDT के अधिकारियों के मुताबिक, कुछ जगहों पर वित्तीय अनियमितता को लेकर छापेमारी हो रही है। राजनीतिक फंडिंग को लेकर दिल्ली समेत कई शहरो में रेड चल रही हैं। दिल्ली के कई कारोबारी टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स के रडार पर हैं। बैंगलुरु में भी टैक्स चोरी के आरोप में बड़े कारोबारियों के यहां रेड्स चल रही हैं।

जयपुर में बड़े कारोबारियों पर रेड
जयपुर में भी कारोबारियों के ठिकानों पर रेड हुई है और 53 ठिकानों पर IT की छापेमारी हो रही है। 300 से अधिक पुलिसकर्मी इनकम टैक्स की रेड में शामिल हैं और यहां CRPF के जवानों को भी सुरक्षा के लिए साथ लिया गया है। मिड-डे मील घोटाले को लेकर मुंबई, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली में भी रेड हुई है।

राजनीतिक फंडिंग को लेकर हो रही छापेमारी
पार्टियों के नाम पर चंदा उगाही से जुड़े मामले में फर्जीवाड़े को अंजाम देने वालों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की देश भर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्तरप्रदेश के करीब दो दर्जन लोकेशन पर छापेमारी शुरू हो चुकी है। इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, टैक्स चोरी करने और करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने से ये मामला जुड़ा हुआ है। इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ये छापेमारी चल रही है।

पश्चिम बंगाल में मंत्री मलय घटक के घर सीबीआई चला रही तलाशी अभियान
कोयला चोरी मामले में आज सीबीआई की टीम जांच और पूछताछ के लिए मंत्री मलय घटक के आसनसोल स्थित घर पहुंची है। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने मलय घटक के घर को चारों ओर से घेर रखा है। वहीं सीबीआई अधिकारी मलय घटक के घर में तलाशी अभियान चला रहे है। मंत्री मलय घटक की 6 लोकेशन पर सीबीआई की सुबह से रेड्स चल रही हैं। जिसमें 5 लोकेशन कलकत्ता की और 1 आसनसोल में उनके घर की है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PM-MODI DIBRUGARH : क्या है इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी… ?

PM-MODI DIBRUGARH : What is Emergency Landing Facility...? डिब्रूगढ़/असम। प्रधानमंत्री...