स्वामी आत्मानंद स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में गैर-शैक्षणिक तथा शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से शाला आबंटन किया गया तथा शालावार नियुक्ति तीन सितंबर को जारी किया जा चुका है। जिसकी सूचना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर में प्रदर्शित की गई है तथा संबंधित संस्था के प्राचार्य को भी उपलब्ध करा दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 9 सितंबर तक आबंटित शाला में उपस्थिति देने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कर दिए गए है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवार जिला शिक्षा कार्यालय रायपुर अथवा संबंधित संस्था के प्राचार्य से संपर्क कर नियुक्ति आदेश प्राप्त कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी सुसंगत दस्तावेज जमा कर संबंधित शाला में नियत तिथि 9 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। नियत तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति आदेश स्वमेव निरस्त मानी जाएगी तथा उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से पद की पूर्ति की जायेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related