मदरसे के छात्र से करता था अप्राकृतिक सेक्स, केयरटेकर गिरफ्तार

Date:

हैदराबाद: हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक मदरसा से केयर टेकर को गिरफ्तार किया गया है। केयर टेकर पर आरोप है कि उसने मदरसे में पढ़ने वाले एक 14 वर्षीय छात्र का यौन उत्पीड़न किया। 21 साल का यह केयरटेकर लड़के के साथ आप्राकृतिक सेक्स करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

संतोष नगर पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय आरोपी पिछले दो महीने से किशोर का यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने बताया कि यह लड़का और कई अन्य छात्रों के साथ ही मदरसे के परिसर में ही रहता था। आरोपी लड़के को अपने कमरे में ले जाता था और उसके साथ मारपीट करता था फिर उसके साथ अननैचुरल सेक्स करता था।

गुमसुम रहता था छात्र
आरोपी किशोर को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गंदी हरकतें करता था, जिसके डर से किशोर किसी से अपने साथ हो रही हरकत की शिकायत नहीं कर पाता। लड़का चुप रहता था और मदरसे में अन्य छात्रों से भी बात नहीं करता था। वह गुमसुम रहता था।

दूसरे छात्र को दी धमकी
एक दिन मदरसे के एक अन्य छात्र ने पीड़ित से उसके उदास रहने का कारण पूछा। हालांकि छात्र उसे कुछ बता पाता, उससे पहले केयर टेकर ने उस छात्र को फटकार लगाई और हिदायद दी कि पीड़ित छात्र से कभी बात न करे। उसने छात्र को धमकी भी दी। छात्र ने यह बात अपने मौसी से बताई।

मां खाड़ी में करती है काम
पुलिस ने कहा कि इधर पीड़ित ने जब आरोपी को एक अन्य छात्र को धमकी देते देखा, तो वह डर गया और अपनी मौसी को उसके साथ हो रहे बार-बार यौन उत्पीड़न के बारे में सूचित किया। लड़के की मौसी ने शनिवार को संतोष नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और खाड़ी में काम करने वाली किशोरी की मां को भी घटना की जानकारी दी गई।

जेल भेजा गया आरोपी
शिकायत मिलने पर संतोष नगर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़के को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पीसाई चैतन्य ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो अदालत में पेश किया गया है। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related